प्रशासन प्रभाग निम्नलिखित के लिए उत्तरदायी हैः
विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के सभी प्रशासनिक और पेंशन संबंधी मामले।
विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के कल्याण के उपाय।
भारतीय दूतावास, वाशिंगटन डी.सी. टोकियो और बिजिंग के आर्थिक स्कंध, आर्थिक अनुसंधान संस्थानों और घरेलू प्रशिक्षण कार्यक्रम।
भारतीय आर्थिक संस्थाओं/आर्थिक अनुसंधान संस्थाओं/गैर-सरकारी संगठनों को सहायता अनुदान।
आर्थिक कार्य विभाग और इसके अधीनस्थ कार्यालयों में सरकार की राजभाषा नीति का कार्यान्वयन, हिन्दी सलाहकार समिति/राजभाषा कार्यान्वयन समिति के कार्य, हिन्दी शिक्षण
कार्यक्रम इत्यादि।
प्रोटोकाल कार्य।
निवेशकों की शिकायतों को छोड़कर विभाग से संबंधित जन शिकायतें। निवेशकों से संबंधित शिकायतों के लिए पूंजी बाजार प्रभाग के अधीन निवेशक शिकायत निवारण कक्ष
(आईजीआरसी) से igcell[at]nic[dot]in पर संपर्क किया जा सकता है।
जिन विषयों को विभाग के किसी अन्य प्रभाग द्वारा न देखा जाता हो, उनसे संबंधित समन्वय कार्य।
केद्रीय रजिस्ट्री।
सतर्कता संबंधी मामलों को छोड़कर, सामान्य प्रशासन।
संपर्क करें:
श्री एस. सेल्वकुमार
संयुक्त सचिव (एबीसी)
आर्थिक कार्य विभाग
कमरा सं. 67-बी, नार्थ ब्लाक,
नई दिल्ली-110001
दूरभाषः 2309 3881
फैक्सः 2309 2024
ईमेलः jsabc-dea[at]nic[dot]in
उप सचिव के स्तर तक प्रभाग में तैनात किए गए अधिकारियों और उनका संपर्क ब्यौरा निम्नानुसार हैः-
पदनाम | नाम | दूरभाष/फैक्स नं. | ई-मेल |
---|---|---|---|
उप सचिव (समन्वय) | श्री आर. वी. पंडाला | 2309 5052 | rv[dot]pandala[at]nic[dot]in |
उप सचिव (प्रशासन) | श्री आर. पी. पुरी | 2309 3592 | ram[dot]puri[at]nic[dot]in |
अवर सचिव | श्री आर. के. सिन्हा | 2309 2650 | ranjeet[dot]sinha[at]nic[dot]in |
अवर सचिव | श्री रजनी रंजन | 2309 5061 | rajani[dot]ranjan[at]nic[dot]in |
अवर सचिव | श्री सुनीर कुमार गुप्ता | 2309 5260 | sunil[dot]gupta75[at]gov[dot]in |